शैक्षणिक प्रगति अपीलें

अगर आपको ख़राब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण यूएनएसडब्ल्यूसे निष्कासित या बिहिष्कृत कर दिया गया है, तो आपको उस समस्या की पहचान करनी होगी जिससे आपकी पढ़ाई पर असर पड़ा और अगले टर्म में ऐसी परिस्थिति दोबारा नहीं आए यह सुनिश्चित करने के लिए आपको बदलाव/समाधान करने होंगे। समिति का निर्णय अंतिम होता है इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने निजी वक्तव्य में सारी संबंधित सूचनाएं प्रदान करें।

इस बात पर विचार करें कि आपको अपील करनी चाहिए या नहीं

कुछ विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई कुछ समय के लिए रोक देने से वास्तव में फायदा होता है। खुद से ईमानदारी बरतें।

·        क्या आपको अपनी डिग्री की पढ़ाई में आनंद आता है?

·        क्या आपकी तबियत ठीक है?

·        क्या आप अगले टर्म में पढ़ाई करने में समर्थ होंगे?

·        क्या आपकी पारिवारिक/रहने की स्थिति से आपकी क्लास में उपस्थित होने या असेमैंट्स पूरे करने की क्षमता पर असर पड़ रहा है?

·        क्या आप यह बता सकते हैं कि गल्ती कहाँ हुई/आपके फेल होने का कारण क्या था?

·        क्या आप अगले टर्म में सफलता हासिल करने और गल्तियाँ न दोहराने के लिए एक विशेष प्लान बना सकते हैं?

·        क्या आपके पास किसी स्वतंत्र (इंडिपैंडेंट) प्रोफेशनल द्वारा दिए गए सपोर्टिंग दस्तावेज़ हैं जो उन बातों की पुष्टि करते हों जो आप समीति को बताना चाहते हैं?

अपना निजी वक्तव्य लिखना 

आपका पत्र इस बेसिक टेम्पलेट का अनुसरण होना चाहिए और उसमें शामिल होना चाहिए:

आप कोर्सेज़ में फेल क्यों हुए?  

कोर्सेज़ में फेल होने के कारणों के बारे में ईमानदारी बरतें अपनी गल्तियों को स्वीकार करें और भविष्य में उन्हें न दोहराने के लिए ज़िम्मेदारी लें।

आपके कारण हो सकते हैं:

शैक्षणिक

·        क्या आप गलत डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं?

·        क्या आपको अपने कुछ कोर्सेज़ के लिए किसी विशेष प्रीरेक्विज़िट जानकारी ज़रुरत है?

·        क्या आपकी पढ़ने की कुशलता अच्छी नहीं है?

चिकित्सीय (मेडिकल)

·        इसमें शारीरिक और मानसिक बीमारी शामिल है। बीमरी के लक्षणों का वर्णन करें, या बताएं कि आपका शैक्षणिक प्रदर्शन कैसे प्रभावित हुआ था। उदाहरण के लिए क्या इसके कारण आप कक्षाओं में नहीं जा पाए/असेसमैंट्स पूरे नहीं कर पाए, या आपकी सामान्य प्रेरणा/एकाग्रता पर असर पड़ा?

निजी/पारिवारिक

·        वित्तीय कठिनाई

·        घरेलू हिंसा

·        रहने की अनुचित स्थिति

·        किसी निकट रिश्तेदार की मृत्यु/बीमारी? इसका उन पर नहीं, आपके ऊपर जो असर पड़ा उसे समझाएं।

भविष्य के लिए आपकी क्या योजना है? 

शैक्षणिक सफलता पाने के लिए आपकी योजना की रुपरेखा बताएं। यह वास्तविक और प्राप्त करने योग्य और प्रासंगिक होनी चाहिए। अगर संभव हो तो इसके सपोर्ट वाले दस्तावेज़ साथ में होने चाहिए। उदाहरण के लिए, सामान्य शैक्षणिक मुद्दों के लिए एक मासिक सीएपीएस अपोइंटमेंट की ज़रुरत नहीं होती है।

क्या आप अपने नामांकन में बदलाव कर सकते हैं?

·        पार्ट-टाइम स्टडी में बदल लें

·        कोई दूसरी डिग्री चुन लें

·        अलग विषय चुन लें

आपको स्वस्थ होने के लिए क्या करना होगा?

·        चिकित्सीय ईलाज करवाएं या वर्तमान ईलाज के परिणाम नहीं आ रहे हों तो उसे बदलें (हमेशा अपने डॉक्टर से बात करके)

·        किसी काउंसलर से मिलें

·        सामान्य स्वास्थय और सकुशलता पर ध्यान दें

क्या आप अपनी निजी ज़िंदगी में बदलाव कर सकते हैं?

·        नौकरी बदलें और/या अपने कार्य घंटे कम करें

·        वेल्फेयर भुगतानों के लिए सेन्टरलिंक के पास जाएं

·        आवास स्थानरहने की परिस्थितियों में बदलाव करें

क्या अतिरिक्त सहायता उपलब्ध है (कैंपस के भीतर या बाहर)?     

·        प्राइवेट (निजी) ट्यूटर

·        यूएनएसडब्ल्यू संसाधन (जैसे कि लर्निंग सेन्टर)

सपोर्टिंग दस्तावेज़ 

आपने अपने निजी वक्तव्य में जो कहा है उसकी पुष्टि करने के लिए सपोर्टिंग दस्तावेज़ महत्वपूर्ण होते हैं और ये बताई गई समस्या से संबंधित होने चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपको डिप्रेशन होने की पुष्टि हुई है, तो आपको इस पुष्टि को प्रमाणित करता और आगे आपके ईलाज के बारे में बताता, अपने डॉक्टर का एक पत्र संलग्न करना चाहिए।

सपोर्टिंग दस्तावेज़ों के उदाहरण

·        मेडिकल सर्टिफिकेट

·        अस्पताल के रिकॉर्ड्स

·        न्यायालय के दस्तावेज़

·        पुलिस रिपोर्ट्स

·        निष्कासन नोटिस

·        बीमा कंपनी से किए गए क्लेम्स

·        नौकरी समाप्ति पत्र

इस जानकारी का उपयोग बार-बार फेल होने की अधिकतम सीमा पार कर लेने के कारण हुए निष्कासनों या बहिष्करणों के खिलाफ अपील करने के लिए भी किया जा सकता है।